बोकारो, नवम्बर 12 -- छठ घाटों तक संपर्क पथों पर रोशनी की चिंता Bokaro News: चास नगर निगम प्रशासन की ओर से छठ महापर्व को लेकर गरगा नदी, सोलागिडीह तालाब सहित विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में संपर्क पथों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से छठव्रतियों की परेशानी बढ़ सकती है। पार्षदों की शिकायत है कि जरूरत के अनुसार वार्डों में एलईडी लाइट उपलब्ध नहीं कराई गई है। एक वार्ड में दस से अधिक मोहल्ले हैं, जहां रोशनी के लिए कम से कम 60 एलईडी लाइट की जरूरत है। इसके बावजूद वर्तमान में मात्र 35 लाइट ही उपलब्ध कराई गई हैं। वार्ड पार्षद राहुल कुमार ने बताया कि उनके वार्ड में लाइट की काफी आवश्यकता है। यही स्थिति बाधगोडा, वार्ड-33, वार्ड-35 सहित दस से अधिक वार्डों की है। बा...