बोकारो, नवम्बर 18 -- छठ के बाद चास में बिजली कटौती से परेशानी Bokaro News: छठ महापर्व संपन्न होते ही चास और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार रात से शुरू हुई बिजली की आंखमिचौली मंगलवार देर शाम तक जारी रही। लगातार बिजली बाधित रहने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चास के गुरुद्वारा, गंधाजोड़, मामरकुदर, कालापत्थर समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति सामान्य नहीं रही। कालापत्थर, आमडीह सहित कई गांवों में बिजली कटौती के साथ लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित होने के अलावा पेयजल आपूर्ति में भी परेशानी हुई। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि छठ महापर्व के दौरान बिजली विभाग की ओर से निर्बाध आपूर्ति की गई, लेकि...