बोकारो, नवम्बर 10 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर मंगलवार को पेटरवार बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्व की तैयारियों को लेकर सुबह से ही बाजार में चहल पहल रही। छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले सूप, दौरा और टोकरी की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। पेटरवार और कसमार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से दुकानदार अहले सुबह सूप, दौरा और टोकरी लेकर बाजार टांड़ पहुंचे थे। छठ पर्व को देखते हुए पूजा सामग्री की कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिला। सामान्य दिनों में 100 रुपये में मिलने वाला सूप मंगलवार को 240 रुपये में बिका। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: दिवाली के बाद अब छठ की खरीदारी में जुटे श्रद्धालु इसी तरह 200 रुपये में मिलने वाली टोकरी की कीमत बढ़कर 750 रुपये पहुंच गई। वहीं, 150 रु...