Bokaro News: चोरी के बाद दरवाजे में दूसरा ताला लगाकर फरार हुए चोर, सेक्टर-12 में नए तरीके की वारदात से सनसनी
बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: सेक्टर-12 थाना क्षेत्र की बीएसएल आवासीय कॉलोनी में चोरों ने एक अनोखे अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। सेक्टर-12 सी स्थित आवास संख्या 3104 में चोरों ने ताला तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। घटना के बाद चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे में अपना ताला लगाकर उसे बंद कर दिया और फरार हो गए। गृहस्वामी बीएसएलकर्मी वकील मांझी, जो मूल रूप से चौरा गांव के निवासी हैं, हाल ही में 5 जुलाई को परिवार सहित उक्त आवास में रहने आए थे। 15 जुलाई की शाम वे परिवार के साथ काली पूजा में शामिल होने ससुराल गए थे। 16 जुलाई की रात लौटने पर उन्होंने देखा कि दरवाजे पर दूसरा ताला लगा हुआ है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सेवानिवृत्त दारोगा के घर से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.