Bokaro News: चोरी के केबल तार से लदा ऑटो जब्त
बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: महुआटांड़ पुलिस ने नियमित रात्रि गश्ती के दौरान चोरी के तांबे के केबल तार से लदे एक ऑटो को जब्त किया है। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक समेत ऑटो में सवार 4-5 लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने ऑटो से 35 पीस कटा हुआ तांबे का केबल तार, एक आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है।
घटना का विवरण पुलिस के अनुसार महुआटांड़ थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुकूल कुमार सशस्त्र बल के जवानों के साथ देर रात गश्ती पर थे। इसी दौरान मोड़ के पास चैनपुर मोड़ की ओर से आ रहे एक संदिग्ध हरे रंग के ऑटो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का संकेत मिलते ही चालक वाहन को तेज गति से होन्हे गांव की ओर लेकर भाग निकला। कुछ दिन पहले होन्हे गांव में चोरी की घटना को देखते हुए ग्रामीणों पहरा दे रहे थे। उन्होंने ऑटो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.