Bokaro News: चोरी की बाइक व सामान के साथ तीन आरोपी धराए
बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जरीडीह थाना पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गई बजाज पल्सर-125 मोटरसाइकिल, कांसा के बर्तन, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 निवासी सूरज कुमार मिश्रा ने जरीडीह थाना क्षेत्र स्थित अपने पैतृक घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में जरीडीह थाना कांड संख्या 140/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.