बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: कसमार थाना क्षेत्र के धधकिया गांव में अज्ञात चोरों द्वारा एक ही रात तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद पूरे गांव में लोग दहशत एवं असुरक्षा का माहौल है। घटना के एक दिन बीत जाने के बाद चोरी की घटना का उद्भेदन नहीं हो पाया है। हालांकि कसमार पुलिस चोरी की घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: धधकिया गांव में तीन घरों में हुई चोरी की वारदात, नगदी व जेवरात ले भागे चोरचोरी की घटनाएँ मालूम हो कि रविवार देर रात धधकिया निवासी सुनीता देवी के घर पर हुई थी, जिसमें चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर कुल 1 लाख 60 हजार नगद और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े थे। इसके अलावा ​इसी रात चोरों ने इसी गांव की एक गरीब और असहाय महिला चांदनी देवी के घर को भी निशाना बनाते हुए उनके घर से नगदी के साथ-साथ चांदी क...