Bokaro News: चेहल्लुम पर लाठी खेल में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र
बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: प्रखंड के कंडेर में अंजुमन इश्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के तत्वावधान में चेहल्लुम पर लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्वयं लाठी खेलकर किया। कहा कि लाठी खेल हमारी लोक परंपरा, सांस्कृतिक पहचान और आपसी एकजुटता का प्रतीक है। युवा पीढ़ी को अपनी पारंपरिक कला एवं संस्कृति से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने लाठी कला का शानदार प्रदर्शन किया। सीओ आफताब आलम, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, कमेटी अध्यक्ष मुस्लिम अंसारी, सचिव सबीर अंसारी, मुखिया भानु कुमारी मोदी, उपाध्यक्ष महालाल सोरेन, नरेश महतो व चंद्रनाथ महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं दर्शक थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.