Bokaro News: चेहल्लुम पर खेतको में मेला व लाठी खेल
बोकारो, जुलाई 31 -- Bokaro News: खेतको, प्रतिनिधि। मोहर्रम के चालीसवां (चेहल्लुम) पर पेटरवार प्रखंड के खेतको स्थित कर्बला मैदान में भव्य मेला और पारंपरिक लाठी खेल महामुकाबले का आयोजन किया जा रहा है। नवयुवक एकता कमेटी खेतको के तत्वावधान में यह 5 अगस्त को आयोजित होगा जिसका समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच पारंपरिक लाठी खेल का रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिलेगा। वहीं मेले में बड़ों और बच्चों के मनोरंजन के लिए बड़ा झूला, ड्रैगन झूला, मौत का कुआं, मीना बाजार तथा विविध प्रकार के खाद्य स्टॉल लगाए जा रहे हैं। पूरे मैदान को आकर्षक एवं रंगारंग रोशनी से सजाया जाएगा। आयोजन समिति ने तमाम क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.