बोकारो, अक्टूबर 4 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के ओरमो निवासी वारंटी बासुदेव महतो को चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी इस मामले में न्यायालय से वारंटी था। ​मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एनआई एक्ट के तहत न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में की गई है। चेक बाउंस का यह मामला अदालत में चल रहा था, जिसमें लगातार पेश नहीं होने के कारण न्यायालय ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया अदालती आदेश और वारंट मिलने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जानकारों का कहना है कि वित्तीय लेन-देन में चेक बाउंस के मामलों और अदालती आदेशों की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है।

हिंदी...