बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: चीरा चास स्थित आशियाना गार्डन फेज-4 में दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी स्थापना वर्ष 2016 में देवेन्द्र प्रसाद, आभास चंद्र गांगुली, विकास सिन्हा, ऋषिकांत व संजीव कुमार ने की थी। बताया गया कि इस वर्ष पूजा के 11 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। पूजा का आयोजन आशियाना परिवार के आपसी सहयोग से बाबा भोलेनाथ के मंदिर प्रांगण में किया जाता रहा है। दुर्गापूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। इस वर्ष पूजा समिति के अध्यक्ष विकास सिन्हा, संयोजक मुकेश कुमार व सचिव महेश ठाकुर हैं। पूजा के आयोजन में सुरेंद्र नाथ पाण्डेय, विनय भूषण सिंह, गणेश मिश्रा, संतोष सिंह, मनोज झा, सहजानंद तिवारी, सुमन झा, विनोद उपाध्यक्ष ,राजीव रंजन दास, दिव्या रानी, डॉली सिन्हा, पिंकी सिंह, सुमन सिंह सहित अन्य सहयोग कर रहे है...