Bokaro News: चीरा चास की जलजमाव वाली सड़क जल्द होगी दुरुस्त
बोकारो, सितम्बर 5 -- Bokaro News: चीरा चास नया पुल के समीप सड़क पर लंबे समय से हो रहे जलजमाव से जल्द लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने जल निकासी के लिए नाली निर्माण की स्वीकृति दे दी है। नगर निगम के अनुसार तीन-चार दिन में नाली निर्माण का टेंडर निकाला जाएगा। इसके बाद सड़क पर जमा पानी की समस्या दूर करने का काम शुरू होगा। 'हिन्दुस्तान' ने करीब एक माह पहले इस सड़क की बदहाल स्थिति और जलजमाव की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने मामले को गंभीरता से लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक माह से सड़क पर जलजमाव के कारण पैदल, साइकिल और मोटरसाइकिल से आवागमन लगभग बंद है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है। दोनों ओर बाउंड्री बन जाने के कारण पानी की निकासी का रास्ता भी बंद हो गया है。
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.