Bokaro News: चीनी बस्ती के टर्निंग पर फ्लाई ऐश लदा बल्कर पलटा, चालक बाल-बाल बचा
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: पेटरवार-तेनु मुख्य पथ पर ओरदाना पंचायत के चीनी बस्ती टर्निंग प्वाइंट के समीप रविवार की रात फ्लाई ऐश से लदा एक बल्कर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया। वाहन को आंशिक क्षति पहुंची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बल्कर वाहन संख्या जेएच 10 सीटी 5733 ललपनिया स्थित पावर प्लांट से फ्लाई ऐश लोड कर बालीडीह जा रहा था। इसी दौरान रात करीब नौ बजे पेटरवार थाना क्षेत्र के चीनी बस्ती टर्निंग प्वाइंट पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बल्कर सड़क पर पलट गया। घटना के बाद चालक सुरक्षित बच निकला। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि वाहन का मालिक धनबाद के पुटकी का रहने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.