Bokaro News: चिन्मय विद्यालय में नवरात्रि पर विशेष प्रार्थना सभा, नन्हे कलाकारों ने दिखाई मां वैष्णो की महिमा
बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। चिन्मय विद्यालय में मंगलवार को नवरात्रि के उपलक्ष्य में प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन स्वामी तपोवन सभागार में किया गया। इसमें कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों ने मां दुर्गा की महिमा पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भक्तिमय वातावरण बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय प्रार्थना से हुई। कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने मधुर राम भजन प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शिक्षिका रेणु साह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने दुर्गा स्तुति पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, शिक्षिका अल्पना सिंह के निर्देशन में नन्हे कलाकारों ने मां वैष्णो की महिमा शीर्षक नाटिका का मंचन कर मां वैष्णो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.