बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: चिन्मय विद्यालय बोकारो प्रबंधन की ओर से सोमवार को विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आरएन मलिक, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार व उप प्राचार्य डॉ रोशन शर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने प्राचार्य पद पर सूरज शर्मा के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें व उनके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रबंधन ने कहा कि नेतृत्व में बदलाव हुआ है, लेकिन विद्यालय की सफलता की दिशा कायम रहेगी। वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार को प्रभारी प्राचार्य का दायित्व सौंपा गया। अनुभवी नेतृत्वकर्ता के रूप में वह शैक्षणिक, प्रशासनिक व छात्र संबंधी कार्यों में निरंतरता स...