बोकारो, अक्टूबर 4 -- Bokaro News: चिन्मय मिशन के पूर्व विश्व प्रमुख स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती का रविवार को बोकारो में पूर्ण कुंभ के साथ स्वागत विधिवत मंत्रोच्चारण कर किया गया। जिसमें पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से 8 बजे तक गीता पंचामृत के सार व महत्व के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही, अंतिम दिन चिन्मय बोकारो एलुमनी एसोसिएशन द्वारा रामायण क्यूज का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूरे बोकारो जिला के 10 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- स्वामी तेजोमयानंद का रांची में स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...