Bokaro News: चिनियागढ़ा में नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बहाल हुई बिजली आपूर्ति
बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड की पतकी पंचायत अंतर्गत चिनियागढ़ा गांव में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज तथा झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य चित्रगुप्त महतो ने नए विद्युत ट्रांसफार्मर का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के साथ ही गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और इसके लिए मंत्री योगेंद्र प्रसाद तथा चित्रगुप्त महतो के प्रति आभार जताया। लंबे समय से बिजली संबंधी समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब नियमित विद्युत आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व ग्रामीणों ने चित्रगुप्त महतो का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.