बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: चित्रगुप्त महापरिवार चास समिति की बैठक मुख्य संरक्षक रतनलाल के जोधाडीह मोड़ स्थित आवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष लालेश सिन्हा ने किया। इस बैठक में सर्वसम्मति से आगामी चित्रगुप्त पूजा 2026 को लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन आईटीआई मोड़ चास में धूमधाम से व भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। यह पूजा चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला के मार्गदर्शन में उसकी एक इकाई के रूप में चास समिति ने मनाने का निर्णय लिया है। जिसमें समिति के मुख्य संरक्षक रतनलाल, अध्यक्ष लालेश सिन्हा, महासचिव ओंकार सिन्हा, उपाध्यक्ष दिलीप, अजय कर्ण, सत्यनारायण सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, धीरज श्रीवास्तव ,मुकेश कुमार सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव, रोहित कुमार, अमरेश कुमार सिन्हा आदि ने अपने विचार रखे व पूजा को सफल बनाने का सर्वसम्म...