बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास डाक बम सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को चास के हनुमान मंदिर से 42वीं ऐतिहासिक डाक कांवर यात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: इटकी के कई गांवों से कांवरियों का जत्था बाबा धाम रवानाधार्मिक अनुष्ठान अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां और नृत्य दल विशेष आकर्षण होंगे। यह जानकारी शुक्रवार को धर्मशाला मोड़ स्थित जगदंबा मंदिर परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में समिति के सचिव मुकेश राय ने दी। उन्होंने बताया कि सांसद ढुल्लू महतो मुख्य अतिथि के रूप में तथा विधायक, बोकारो डीसी, एसी, महापौर, उपमहापौर, वार्ड पार्षद सहित अन्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर डाक कांवरियों के जत्थे को सुल्तानगंज के लिए रवाना करेंगे।यात्रा म...