Bokaro News: चास रोटरी क्लब को मिला सर्वश्रेष्ठ पब्लिक इमेज सम्मान
बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास रोटरी क्लब को सर्वश्रेष्ठ पब्लिक इमेज सम्मान से सम्मानित किया गया। गया में आयोजित रोटरी की सकारात्मक छवि मजबूत करने और जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यक्रम आयोजित करने के लिए यह सम्मान दिया गया। इसके तहत क्लब को पांच हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। रोटरी क्लब चास की ओर से अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर क्लब के सचिव विनोद चोपड़ा और कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। मौके पर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान क्लब के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और सेवाभाव का परिणाम है। यह भी पढ़ें- Gaya News: सेवा के साथ उसकी कहानी भी समाज तक पहुंचाएगी रोटरी क्लब सामाजिक व जनकल्याण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.