Bokaro News: चास में 150 से अधिक पूजा पंडालों को मिलेगी अस्थायी बिजली, कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू
बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को लेकर चास और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार क्षेत्र में 150 से अधिक पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। पंडालों में बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु रखने के लिए बिजली विभाग ने अस्थायी कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूजा समितियों की सुविधा के लिए विभागीय कार्यालय में अलग काउंटर बनाया गया है, जहां अस्थायी विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। विभाग का प्रयास है कि पूजा शुरू होने से पहले सभी पंडालों में नियमानुसार बिजली उपलब्ध करा दी जाए। वहीं चास नगर निगम क्षेत्र में ही 60 से अधिक पूजा पंडाल बनाए जाते हैं। इनमें करीब 25 बड़े आकार के पंडाल शामिल हैं। इन पंडालों में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए बिजली व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.