Bokaro News: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की दबिश, 10 गिरफ्तार, संचालक फरार
बोकारो, सितम्बर 5 -- Bokaro News: बोकारो , प्रतिनिधि। चास पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंसारी मोहल्ला स्थित सुधीर खट्टाल के समीप खंडहरनुमा मकान में संचालित जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया। हालांकि, अड्डा संचालक छोटू खान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। चास इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त मकान में लंबे समय से सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलाकर रुपये की उगाही की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अड्डे की घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान मौके से 4,840 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए गए।
पुलिस की कार्रवाई इंस्पेक्टर ने बताया कि इसी अड्डे पर कुछ महीने पूर्व भी पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.