बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: चास में महालया आह्वान यात्रा के दौरान शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान, पारंपरिक संथाली नृत्य-संगीत व ढाक वादन से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत चंडी पाठ व धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई। इसके बाद पारंपरिक संथाली नृत्य-संगीत, महिला ढाकी की ओर से ढाक वादन व प्रभात फेरी के माध्यम से मां दुर्गा का आह्वान किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने उत्साह के साथ अपनी सांस्कृतिक परंपरा का प्रदर्शन किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने महालया के अवसर पर मां दुर्गा के आगमन का स्वागत किया। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ स्थानीय संस्कृति व परंपरा की झलक देखने को मिली। पारंपरिक संगीत व ढाक की गूंज से पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा। यात्रा में शामिल लोगों ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चास में न...