Bokaro News: चास में कचरा डंपिंग के लिए जमीन की तलाश, प्लांट चालू होने तक मियांकी अभियान से होगा प्रबंधन
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र में कचरा प्रबंधन की समस्या दूर करने के लिए प्रशासन डंपिंग स्थल की तलाश कर रहा है। निगम के सभी वार्डों से निकलने वाले घरेलू और अन्य कचरे के व्यवस्थित निस्तारण की योजना बनाई जा रही है। कचरा निस्तारण प्लांट चालू होने तक मियांकी अभियान के माध्यम से कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था जारी रखने की तैयारी है। वहीं, आईटीआई मोड़ के समीप कचरा डंपिंग को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध के कारण प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार कर रहा है। निगम क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कचरा निकलता है। इसके निस्तारण के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। कई स्थानों पर कचरा जमा होने से दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप की समस्या भी सामने आती है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.