Bokaro News: चास में अतिक्रमण पर निगम का बुलडोजर अभियान तेज, सड़क घेरने वालों पर होगी एफआईआर
बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए निगम प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। संपर्क मार्गों, फुटपाथों और मुख्य सड़कों पर अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर बुलडोजर एवं एनफोर्समेंट टीम के माध्यम से कार्रवाई तेज कर दी गई है। निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अतिक्रमण कर सड़क या संपर्क पथ को बाधित करने वालों के खिलाफ सीधे दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जोधाडीह मोड़, महावीर चौक, बाइपास रोड, पुराना बाजार, चिराचास समेत शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर अवैध ठेले-खोमचे, दुकानों के सड़क तक विस्तार और अवैध पार्किंग को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में जुर्माना लगाने के साथ निगम एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.