Bokaro News: चास मु थानेदार पर हमला, अस्पताल में भर्ती
बोकारो, अगस्त 10 -- Bokaro News: डीजे के तेज साउंड पर झूमते उन्मादी भीड़ ने रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे चास मु0 थानेदार सब इंस्पेक्टर प्रकाश मंडल पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में चास के केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलमोचो स्थित दामोदर से चिरका जाने के लिए जल लेकर सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था सुबह से ही निकल रहा है। इसी दौरान रात में एक ट्रक पर तेज साउंड में डीजे बजाया जा रहा था। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। जब थानेदार ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उनपर हमला कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.