बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम सहित प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में बालू की कमी से विकास योजनाओं का काम प्रभावित होने लगा है। बालू की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क, नाली समेत कई निर्माण कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। कई जगह निर्माण कार्य रोकने की स्थिति बन गई है। इससे लाभुकों के साथ संवेदकों की परेशानी भी बढ़ गई है। बालू की कमी का सबसे अधिक असर आवास निर्माण पर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मकान निर्माण में परेशानी हो रही है। कई लाभुकों ने निर्माण सामग्री जुटा ली है, लेकिन बालू नहीं मिलने के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वहीं, पंचायतों में स्वीकृत सड़क, नाली और अन्य योजनाओं के कार्य भी निर्धारित समय पर पूरा नहीं हो पा रहे हैं。

बालू की कमी से बढ़ी...