बोकारो, जुलाई 5 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम ने क्षेत्र में बिना स्वीकृत नक्शे के बने अपार्टमेंट और बहुमंजिला इमारतों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। निगम क्षेत्र के विभिन्न खाता नंबरों पर बहुमंजिला भवनों और अपार्टमेंट्स के नक्शों की विधिवत जांच की जाएगी। इन भवनों (विशेषकर 566 खाता ) पर जांच होगी। जिसमें पारित नक्शा सहित अन्य विन्दुओं पर भी जांच किया जाएगा। निगम क्षेत्र में जीएम लैंड, विस्थापित जमीन पर अपार्टमेंट सहित पूर्व में गलत तरीके से नक्शा पास के मामलों को लेकर निगम प्रशासन की ओर से जांच तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार तत्कालीन कार्यपालक अभियंता कृष्ण कुमार के नेतृत्व में चास के मुस्लिम मोहल्ला, चिराचास, बाइपास, ब्लॉक रोड़ आदि में सरकारी जमीन पर निर्माणाधीन अपार्टमेंट, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के नक्शा की जांच किया गया थ...