Bokaro News: चास गुरूद्वारा रोड पर हादसे को न्योता दे रहा लोहे का केबल ड्रम, रात में बढ़ता है खतरा
बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: चास के धनबाद रोड पर गुरुद्वारा से आगे कटर मशीन के समीप सड़क किनारे रखा भारी लोहे का केबल ड्रम राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन गया है। दुर्गा पूजा के दौरान निवासियों ने सड़क पर से लोहे का ड्रम हटाने को लेकर यातायात पुलिस, निगम सहित जिला प्रशासन को पत्राचार किया, पूजा पार होने के बावजूद सड़क पर से ड्रम हटाया नही जा सका है। व्यस्त मार्ग पर बिना किसी सुरक्षा संकेत के रखे इस ड्रम से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। खासकर रात के समय कम रोशनी में ड्रम दिखाई नहीं देने से हादसे की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि सड़क पर खतरा नजर आने के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई का इंतजार क्यों कर रहा है। वहीं, मेयर भोलू पासवान ने ड्रम हटाने का निर्देश देने और जल्द इसे सड़क से हटवाने की बात कही है।
सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.