Bokaro News: चास गुरूद्वारा रोड पर हादसे को न्योता दे रहा भारी केबल ड्रम, रात में बढ़ता है खतरा
बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: चास के धनबाद रोड पर गुरुद्वारा से आगे कटर मशीन के समीप सड़क किनारे रखा भारी लोहे का केबल ड्रम राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन गया है। व्यस्त मार्ग पर बिना किसी सुरक्षा संकेत के रखे इस ड्रम से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। खासकर रात के समय कम रोशनी में ड्रम दिखाई नहीं देने से हादसे की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि सड़क पर खतरा नजर आने के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई का इंतजार क्यों कर रहा है। वहीं, मेयर भोलू पासवान ने ड्रम हटाने का निर्देश देने और जल्द इसे सड़क से हटवाने की बात कही है। वाहनों की आवाजाही के बीच बना अवरोध
धनबाद रोड पर यातायात में बाधा धनबाद रोड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों का आवागमन होता है। राष्ट्रीय पथ होने के कारण इस मार्ग प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.