Bokaro News: चास के वार्ड-7 और 17 में पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास
बोकारो, अक्टूबर 13 -- Bokaro News: चास निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या- 7, 17 में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को मेयर भोलू पासवान ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ रही। मेयर ने संवेदक को प्राक्कलन के अनुसार कार्य तय सीमा पर पूरा करने की बात कही। कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार का अनियमितता की शिकायत मिलने पर कार्रवाई को बाध्य होंगे। मेयर ने कहा कि इन सड़कों के बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगा। साथ ही मोहल्लों में सड़क की समस्या दूर करने और दैनिक आवाजाही को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.