Bokaro News: चास के यदुवंश नगर त्रिलोकीनाथ मंदिर में धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के यदुवंश नगर स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ छह दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं की ओर से भजन-कीर्तन सहित अन्य धार्मिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं और कथाओं का वाचन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना और भक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे। जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर परिसर में व्यवस्था को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.