Bokaro News: चास के फुदनीडीह सब स्टेशन में चलेगा क्षमता जांच अभियान
बोकारो, जुलाई 13 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास के फुदनीडीह विद्युत सब स्टेशन के तहत आने वाले भूतनाथ और गंधाजोड़ फीडर में बिजली विभाग की ओर से व्यापक क्षमता जांच की जा रही है। पिछले पांच वर्षों में चिराचास और आसपास के क्षेत्रों में अपार्टमेंट कल्चर तेजी से बढ़ा है, जिससे बिजली उपभोक्ताओं की संख्या दोगुनी से अधिक हो चुकी है। इस अप्रत्याशित वृद्धि के कारण वर्तमान फीडरों पर उनकी तय क्षमता से कई गुना अधिक लोड बढ़ गया है। भूतनाथ और गंधाजोड़ फीडर पर सुबह और शाम पर पड़ने वाले वास्तविक लोड को मापा जा रहा है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता, केबलों की मोटाई और ओवरहेड तारों की करंट ले जाने की सीमा की जांच हो रही है ताकि बार-बार फ्यूज उड़ने और ट्रिपिंग की समस्या का तकनीकी कारण समझा जा सके। इस बाबत विभाग के ईई एसडी तिवारी ने कहा कि क्षमता अनुसार लोड बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.