Bokaro News: चास के पुराना बाजार में जाम से लोग परेशान, बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक नहीं
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के पुराना बाजार में सड़क जाम की समस्या से आम लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गापूजा को लेकर बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में इस मार्ग पर बड़ी गाड़ियों के प्रवेश से जाम की समस्या और गंभीर हो रही है। बाजार में दोपहिया वाहनों, कारों और पैदल चलने वालों की अधिक आवाजाही के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुराना बाजार चास शहर का सबसे पुराना और प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। यहां कपड़ों की थोक दुकानें होने के कारण चास सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पर्व-त्योहारों की खुशी में खलल नहीं डाले जाम, भीड़ का आकलन कर हो ठोस ट्रैफि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.