बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास के पटेल नगर में गुरुवार को गुरू पूजन किया गया। अवसर पर दीप जलाकर अराधना की गई। अवसर पर बीस से अधिक महिला पुरूषों ने गुरु दीक्षा लिया। इस दौरान महंत ने श्रद्धालुओं को गुरू दीक्षा के महत्व पर जानकारी देते हुए मनुष्य जीवन में गुरू की विशेषता पर प्रकाश डाला। संत सत्यानाथम ने कहा कि जीवन में गुरू विभिन्न रूप में हमारे साथ होते है। माता-पिता, शिक्षा क्षेत्र में शिक्षक, कर्म क्षेत्र के साथ धर्म क्षेत्र में भी गुरू का विशेष महत्व होता है। मौके पर राकेश कुमार, अशोक कुमार, संजय आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...