बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के डूमरजोर स्थित भूतनाथ मंदिर के समीप आरजेएमटी मशीन के नए शोरूम का उद्घाटन मंगलवार को मेयर भोलू पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि माइनिंग, अर्थ वर्क सहित विभिन्न औद्योगिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए मशीन उपयोगी साबित होगी। एमजीएम इंजीनियरिंग के निदेशक मो. गुलाम मुस्तफा ने बताया कि मशीन की शुरुआती कीमत करीब 25 लाख रुपये है और इसकी संचालन लागत भी किफायती है। कंपनी की ओर से असली स्पेयर पार्ट्स के साथ ऑन-साइट सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर मो. जहांगीर अंसारी, मो. जियाउद्दीन अंसारी, मो. अयूब अंसारी, अनिमेष सिंह व पंकज तिवारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...