बोकारो, अक्टूबर 22 -- Bokaro News: चास स्थित जगदंबा मंदिर में बुधवार को बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाई गई। मौके पर स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा समाज चास के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने उनके व्यक्तित्व और योगदान को याद करते हुए उन्हें गरीबों का मसीहा बताया। कहा कि संयुक्त बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के प्रयासों से बोकारो स्टील प्लांट की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ। उनके कार्यकाल में किसानों के लिए सिंचाई, नहर और बिजली की व्यवस्था करना प्राथमिकता में शामिल था। उन्होंने सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया। बाबा धाम मंदिर में सभी लोगों के पूजा-पाठ से जुड़ा उनका उदाहरण भी सामाजिक समानता की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: श्रीबाबू को दी श्रद्धांजलि, भारतरत्न देने की ...