बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास स्थित कुशवाहा भवन में रविवार को असाढ़ पूर्णिमा सह नगर महोत्सव श्रद्धा व सांस्कृतिक वातावरण के बीच शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कुशवाहा समाज के पूर्व महामंत्री राम कुमार सिंह, राम विलास प्रसाद, महिला संयोजक आशा सिन्हा, राम गहन सिंह, कामेश्वर प्रसाद सिंह, रामाश्रय प्रसाद, नरेश सिंह व श्रीचंद प्रसाद समेत अन्य अतिथियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पंचशील दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि कुशवाहा नगर की स्थापना सेवानिवृत्त लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व सुगम यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि महोत्सव का मूल उद्देश्य शिक्षित, संगठित, संस्कारित और समृद्ध समाज का निर्माण करना है। यह भी पढ़ें- Sahibganj N...