बोकारो, अगस्त 29 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास कृषि बाजार समिति परिसर में गोदामों से आए दिन चोरी की घटनाओं ने व्यवसायियों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही चोरी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं किए जाने से व्यवसायियों में आक्रोश है। व्यवसायियों का कहना है कि रात के समय परिसर में पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती नहीं होने और नियमित गश्ती के अभाव का चोर फायदा उठा रहे हैं। गोदामों में रखे सामान की सुरक्षा को लेकर व्यवसायी भयभीत हैं। कृषि बाजार समिति परिसर में एक सौ से अधिक गोदाम हैं। शहर की पुरानी राशन मंडियों में शामिल इस बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं। चास के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी वर्षों से यहां राशन और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी करते आ रहे हैं। ऐसे में बाजार की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर ह...