Bokaro News: चास की सभी पंचायतों में शुरू होगी जी राम जी योजना, गांव में ही मिलेगा रोजगार
बोकारो, नवम्बर 8 -- Bokaro News: चास प्रखंड के ग्रामीण मजदूरों को अब रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों और शहरों की ओर पलायन करने से राहत मिलने की उम्मीद है। जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ही जरूरतमंद मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और मजदूरों को अपने परिवार के साथ रहकर आजीविका चलाने का मौका मिलेगा। इसे लेकर चास प्रखंड प्रशासन ने सभी पंचायतों में योजना को शुरू करने की दिशा में पहल तेज कर दी है। चास बीडीओ प्रदीप कुमार ने प्रखंड की सभी पंचायतों में योजना के संचालन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत पंचायत स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और अधिक से अधिक ग्रामीण मजदूरों को योजना से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रखंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.