Bokaro News: चार शिक्षकों के भरोसे चल रही इंटर की पढ़ाई, 1050 विद्यार्थियों वाले स्कूल में शिक्षा व्यवस्था पर संकट
बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: बोकारो जिले के सरकारी प्लस टू विद्यालयों में शिक्षकों की कमी अब छात्रों की पढ़ाई पर गंभीर असर डालने लगी है। इसका ताजा उदाहरण राजकीय प्लस टू हाई स्कूल, लकड़ाखंदा है, जहां कक्षा नौवीं से बारहवीं तक 1050 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन प्लस टू स्तर की पढ़ाई महज चार शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन गया है। विद्यालय में कक्षा नौवीं में 401 और दसवीं में 341 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। वहीं 11वीं में 132 तथा 12वीं में 133 विद्यार्थी नामांकित हैं। इंटर स्तर पर विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकाय संचालित हैं। 11वीं में विज्ञान के 30, वाणिज्य के 19 और कला के 83 छात्र हैं, जबकि 12वीं में विज्ञान के 17, वाणिज्य के 12 और कला के 104 विद्यार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.