Bokaro News: चार लेबर कोड मजदूर विरोधी, लड़ी जायेगी आर-पार की लड़ाई
बोकारो, अगस्त 14 -- Bokaro News: करगली गेट स्थित झामुमो कार्यालय में झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन (सीटू) का एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें 12वें जेबीसीसीआई का जल्द गठन करने तथा 4 लेबर कोड के विरोध और संगठन की मजबूती पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। इस दौरान नए कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि सह जेबीसीसीआई सदस्य जयनारायण महतो ने 4 लेबर कोड को मजदूर विरोधी बताते हुए इसके खिलाफ खदान-खदान जाकर आर-पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया। अध्यक्षता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार व संचालन क्षेत्रीय सचिव पंकज कुमार महतो ने किया। केंद्रीय नेता इकबाल अहमद, केंद्रीय सदस्य आरएन सिंह और ढोरी प्रक्षेत्र के सचिव जयनाथ मेहता विशेष रूप से उपस्थित थे। बोकारो सचिव विश्वजीत प्रताप सिंह, उमा रजवार, रामानंद कुड़िले, अजय कुमार साव (संगठन सचिव,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.