बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: पेटरवार। प्रखंड की बुंडू पंचायत अंतर्गत जारा कुम्हार टोली में मां मनसा देवी की पूजा का इतिहास काफी पुराना है। यहां देश की आजादी से पहले से ही मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की जाती रही है। विशेष बात यह है कि एक ही परिवार की चार पीढ़ियां लगातार इस परंपरा को निभाती आ रही हैं, जिससे यह पूजा क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गई है। जानकारी के अनुसार, कुम्हार टोली निवासी स्वर्गीय मनबोधि महतो ने आजादी से पूर्व मां मनसा देवी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की शुरुआत की थी। उनके निधन के बाद पुत्र स्वर्गीय सहदेव महतो ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया। फिर स्वर्गीय बोधन महतो ने पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी संभाली और वर्तमान में गहनु महतो आम लोगों के सहयोग से इस परंपरा का निर्वह...