बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। बुंडू पंचायत के मिडिल स्कूल के समीप विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करते हुए 200 केवीए क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया। बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति के अनुरोध पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो के प्रयास से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। बताया गया कि मिडिल स्कूल के आसपास रहने वाले विद्युत उपभोक्ताओं ने लंबे समय से मुखिया निहारिका सुकृति से अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। ग्रामीणों ने बताया कि कम क्षमता के कारण विद्युत आपूर्ति के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर अधिक लोड के समय बिजली व्यवस्था प्रभावित होती थी...