Bokaro News: चायपत्ती बेचने के बहाने घर में महिला को बेहोश कर तीन लाख के गहने ले भागे बदमाश
बोकारो, सितम्बर 8 -- Bokaro News: चास थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर वार्ड संख्या 17 नाला रोड में चायपत्ती बेचने के बहाने घर में घुसे बदमाश सोमवार को गृहस्वामिनी को बेहोश कर तीन लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गए। घटना के वक्त पीड़ित महिला हीरामणि देवी के पति घर में मौजूद थे, जो कम सुनते है। घटना को अंजाम देते वक्त एक बदमाश उन्हें दूसरे कमरे में बातों में उलझाए रखा। इस बीच एक बदमाश केमिकल लगा रुमाल सुंघा कर महिला को बेहोश कर दिया। फिर उनके कान नाक गले से सोने के गहने निकालकर फरार हो गए। इस घटना से पति बिल्कुल बेखबर थे, जब शाम के वक्त महिला को होश आया तो पति समेत आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली। इस घटना से मुहल्ले में दहशत का माहौल है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची चास थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.