बोकारो, जुलाई 14 -- Bokaro News: पेटरवार। थाना क्षेत्र के चांदो पंचायत स्थित बसरिया गांव में चाचा-भतीजा के बीच हुई मारपीट के गंभीर मामले में पेटरवार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्त लक्ष्मण सिंह तथा मारपीट में सहयोग करने वाला कुंदा सिंह शामिल हैं। दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, बसरिया गांव निवासी जलेश्वर सिंह के साथ 9 जुलाई 2026 को उसके भतीजे लक्ष्मण सिंह और अन्य लोगों ने बेरहमी से मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल जलेश्वर सिंह...