बोकारो, नवम्बर 19 -- Bokaro News: बेरमो। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चांदो को नए प्रखंड का दर्जा दिलाने की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। चांदो प्रखंड निर्माण समिति के अध्यक्ष काशीनाथ केवट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर चांदो को अविलंब प्रखंड का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को विधानसभा में पूर्व में की गई घोषणा की याद दिलाते हुए कहा है कि नए प्रखंडों के सृजन की प्रक्रिया को अब और लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...