Bokaro News: चहारदीवारी व शिक्षकों की कमी से जूझ रहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर
बोकारो, जुलाई 29 -- Bokaro News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण बच्चों की पढ़ाई और पोषण व्यवस्था दोनों प्रभावित हो रही हैं। विद्यालय में चाहरदिवारी नहीं होने, शिक्षकों की कमी तथा मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में संसाधनों की कमी से छात्र-छात्राओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मेन रोड से सटे इस विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक कुल 405 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। विद्यालय परिसर खुला होने के कारण बकरी समेत अन्य मवेशी अक्सर अंदर घुस आते हैं। इससे विशेष रूप से मध्याह्न भोजन के दौरान अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। विद्यालय के प्रभारी हरिकांत ने बताया कि चाहरदिवारी नहीं होने से बच्चे असुरक्षित महसूस करते हैं और खुले परिसर में भोजन कराना शिक्षकों के लिए भी चुनौती बना हुआ है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.