बोकारो, अगस्त 10 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। जिले के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को नेशनल हाईवे-23 स्थित चरगी मोड़ के पास जिला, अनुमंडल और प्रखंड प्रशासन की ओर से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

वाहन जांच अभियान अभियान के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर चारपहिया और अन्य वाहनों की गहन जांच की। वाहनों के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म हटाई गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों का ऑनलाइन चालान काटा गया। जांच के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बेरमो के एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

बस चालकों की जांच उन्होंने कहा कि जांच के दौरान बिहार से आ रही तीन बसों की तलाशी ली गई, जिनमें बड़ी संख्या...