Bokaro News: चरगी चौक पर अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया एनएच जाम
बोकारो, सितम्बर 5 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। चरगी चौक के पास निर्माणाधीन फोरलेन सड़क में अंडरपास देने की मांग को लेकर शनिवार को चरगी पंचायत के उग्र ग्रामीणों ने एनएच-23 और निर्माणाधीन एनएच-320 को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों सड़कों को बांस की बल्लियों से घेरकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। इससे दोनों मार्गों पर छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई। आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं और वे चरगी चौक के समीप अंडरपास देने की मांग पर अड़ी रहीं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। क्या है मामला: भारतमाला परियोजना के तहत बोकारो से ओरमांझी तक एनएच-320 का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि चरगी के पास सड़क निर्माण के दौरान उन्हें आवागमन के लिए रास्ता देने का आश्वासन दिया गया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.